वास्तु शास्त्र अपनाएं घर में सकारात्मक शक्ति व गुड लक लाए Adopt Vastu Shastra, bring positive energy and good luck in your home

Share:

आजकल लोग ऐसा घर चाहते हैं जो वास्तु सम्मत हो ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। परंतु सभी घर वास्तु के अनुसार नहीं बनी होती है। चिंता न करें ऐसे घर में आपको रिनोवेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है वास्तु के कुछ सजावटी चीजों से घर को सजाकर आप सकारात्मक ऊर्जा और गुड लक घर में ला सकती हैं। समपूर्ण रिनोवेशन करवाने में बहुत परेशानी होती है।

मुख्य द्वार के वास्तु की सजावटी वस्तुएं –
मुख्य द्वार आपके घर का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तु की नजर से देखें तो ऐसा ही है क्योंकि सम्पूर्ण घर में प्रवेश यहीं से किया जाता है। आप जिस तरह से इस जगह को सजाएंगे उसी तरह की ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करेगी। कुछ वास्तु की वस्तुएं इस जगह पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। मुख्य द्वार पर आप रंगोली बनाएं। रंगोली की डिजाइन धार्मिक हो। इसके अलावा गणेश डोर हैंडिल्स और ओम सीएनसी कटिंग का प्रयोग करें। घर के मुख्य द्वार के पास बुद्ध की मूर्ति रखने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। डेकोरेटिव वाटर बाउल जिसमें फूलों की पंखुड़ियां हों और द्वार पर तोरण लगाना भी वास्तु की दृष्टि में अच्छा माना जाता है।

लिविंगरूम के लिए  –
लिविंगरूम के लिए कुछ प्लांट्स और पेटिंग्स द्वारा आप सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकती हैं जो वास्तु की दृष्टि में सही है। जब आप लिविंगरूम के लिए पेंटिग्स लगाएं तो शांत लैण्डस्केप या हल्के रंगों की सीनरी लगाएं। इसके अलावा सूर्योदय, झरना, पंछी, फूल की लगा सकते हैं ये भी आपके लिविंगरूम में सकारातत्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। युद्ध, महामारी, दुख, गरीबी की पेंटिंग्स  कभी न लगाएं। इसी तरह कांटों वाले प्लांट्स जैसे कैकटस कभी न लगाएं यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।

अन्य कमरों के लिए –
वास्तु की चीजों में आईना का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा लाती है। अच्छे परिणामों के लिए आप आईना ऐसे लगाएं कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह किए हुए हो। वास्तु की इन चीजों को जमीन से तीन चार फीट ऊपर रखें ताकि वह सकारात्मक अनुभूति को आकर्षित कर सके। अगर आप आईना बेडरूम में लगा रही हों तो बेड के सामने कभी न लगाएं।

बेडरूम के लिए – बेडरूम वह कमरा है जहां हम आराम करते हैं इसलिए यहां शोर शराबे वाली कोई वस्तु नहीं होनी चाहिए जो आपकी नींद में खलल डाले जैसे कि टीवी। इसके स्थान पर वास्तु के उत्पादों से कमरेे को सजाएं। आप सही तरह के फर्नीचर रखें जैसे कि ड्रेसिंग टेबुल, इसमें आईना लगा होता है जो सकारात्मक ऊर्जा लाता है। हाथी की मूर्ति और प्रिंट वाले चादर बिछाएं। यह वास्तु की दृृष्टि में अच्छा है। यह कपल के लिए बहुत शुभ है।
घर को सजाने के लिए कुछ और वास्तु की चीजें –
अब हम कुछ लोकप्रिय वास्तु उत्पादों पर नजर डालेंगे। बहता हुआ जल वास्तु के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह समद्धि के बहाव का प्रतीक है। यानि घर में समद्धि बनी रहती है। कुछ और वस्तुएं जिस के प्रयोग से आप घर में सकारात्मक ऊर्जा और गुडलक को रोक पाएंगी।
एक्वेरियम,
वाॅटर फाउंटेन,
फूलों की पंखुड़ियों और कैंडिल्स के साथ वाॅटर बाउल,
विंड चाइम्स,
वास्तु में माने रंग के पर्दे नीले और न्यूट्रल कलर,
हल्की रोशनी की व्यवस्था जैसे लैम्प या कैंडिल।


Share:

Write a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *