भारत के अधिकतर घरों में रात को दाल खायी जाती है। दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। बहुत लोग तो रात के खाने में केवल दाल और रोटी ही लेते हैं। रात को दाल आप लेते तो हैं पर क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
आप कहेंगे कि रात में दाल का सेवन क्यों न करें ? रात को हल्का भोजन लेना चाहिए। दिन में आप ऐसा भोजन कर सकती हैं जिसे पचने में समय लगता हो। दाल से अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए रात में दाल नहीं खानी चाहिए। परंतु दिन में दाल का सेवन अवश्य करें, यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही रात के समय कभी भी मसूर, उड़द, छोले, राजमा, अरहर, और मटर जैसी दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इतना सब जानने के पश्चात भी अगर आपका मन रात में दाल के लिए मचलता है तो सोने से कम से कम तीन घंटा पूर्व खाना खा लें ताकि सोने तक दाल भी पच जाए।